Moradabad: दूसरे समुदाय की युवती को भगा ले जाने के मामले में FIR दर्ज
कांठ, अमृत विचार। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 18 वर्षीया पुत्री शनिवार को 1:00 घर में टीवी देख रही थी। वह किसी काम से घर लौटी तो वह नहीं मिली।
आरोप है कि उसे दूसरे समुदाय का शिवम सैनी पुत्र ओमपाल सिंह ग्राम किरतपुरी थाना छजलैट पर बहला फुसलाकर ले गया है। थाना कांठ पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
पिता- पुत्री के साथ घर में घुसकर मारपीट
भोजपुर के ग्राम नरोरा निवासी वाजिद अली ने पुत्री रुबीना की शादी छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर निवासी उस्मान के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व की थी। उस्मान केरल में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। घर पर उसकी पत्नी रुबीना अकेली रहती है। 16 मार्च को दोपहर 2:30 बजे राशिद, सना, रुखसार, अलफिजा निवासी बैरमपुर उसके घर पहुंचे और आरोपियों ने लाठी डंडों व सरिया से उसके साथ मारपीट की। राशिद ने रुबीना के सिर में सरिया से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। बचाने आए उसके पिता वाजिद अली ग्राम नरोरा थाना भोजपुर के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज कर तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
