दुबग्गा चौराहे पर फ्लाईओवर को मंजूरी: 305 करोड़ की लागत से जाम से मिलेगी निजात, कैबिनेट ने लगाई मुहर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से फ्लाईओवर तक कैबिनेट की मुहर

लखनऊ, अमृत विचार: दुबग्गा चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात की उम्मीद बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में दुबग्गा चौराहे पर 1.81 किमी लंबा तीन लेन फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी दी गई है। करीब 305.31 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके अलावा 1435 करोड़ की लागत से इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर और 10 हजार क्षमता का हॉल, 2500 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम निर्माण को भी स्वीकृति दी गई। रोशन-उद-दौला भवन और छतर मंजिल का हेरिटेज विकास भी किया जाएगा।

कैबिनेट ने वृंदावन योजना, सेक्टर-15 में प्रस्तावित इंटरनेशनल एक्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर की पुनरीक्षित लागत 1435.25 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है। पहले इस परियोजना के लिए 1297.42 करोड़ रुपये स्वीकृत थे, लेकिन निविदा प्रक्रिया में लागत बढ़ने के बाद संशोधित बजट को स्वीकृति दी गई। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस सेंटर में 10 हजार लोगों की क्षमता वाला मुख्य हॉल और 2500 क्षमता का ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इसके साथ ही बड़े स्तर की पार्किंग, सुरक्षा प्रबंधन और भारी उपकरणों के प्रदर्शन की व्यवस्था भी होगी। यह कन्वेंशन सेंटर लखनऊ को डिफेंस एक्सपो जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। इसके आसपास 5-स्टार और बजट होटल विकसित करने की भी योजना है, जिससे देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इनसेट

पीपीपी मॉडल से सजेगा रोशन-उद-दौला भवन और छतर मंजिल

कैबिनेट ने शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रोशन-उद-दौला भवन और छतर मंजिल को ‘एडाप्टिव रि-यूज’ के तहत पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इन भवनों को हेरिटेज पर्यटन इकाइयों के रूप में विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित भूमि पर्यटन विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित की जाएगी, हालांकि इसे अपवादस्वरूप निर्णय बताया गया है।

लखनऊ के लिए बड़े फैसले

• 1435 करोड़ में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर

• 10 हजार क्षमता का हॉल, 2500 का ऑडिटोरियम

• रोशन-उद-दौला भवन व छतर मंजिल का हेरिटेज विकास

• दुबग्गा चौराहे पर 305 करोड़ से फ्लाईओवर

लखनऊ के लिए बड़े फैसले

• 1435 करोड़ में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर

• 10 हजार क्षमता का हॉल, 2500 का ऑडिटोरियम

• रोशन-उद-दौला भवन व छतर मंजिल का हेरिटेज विकास

• दुबग्गा चौराहे पर 305 करोड़ से फ्लाईओवर

संबंधित समाचार