IPL 2026 : आज टकराएंगे पंजाब और गुजरात, जानिए कितने बजे से शुरू होगा महामुकाबला
चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का चौथा मुकाबला पिछले बार कि उपविजेता पंजाब किंग्स और 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स की कमान जहां श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे।
आईपीएल 2026 का यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पंजाब के लिए यह इस सीजन का पहला मैच है और टीम इस मैच में अपने घरेलू मैदान का फायदा उठा सकती है। मैच से पहले सोमवार शाम दोनों टीमों ने छह बजे से नौ बजे तक अभ्यास किया।
पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड बताता है कि नाम बदलने के बाद टीम अपने शुरुआती मुकाबले नहीं हारी है, जिससे टीम आत्मविश्वास से भरी है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक खेले गए छह मुकाबलों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। इन मैचों में पंजाब और गुजरात ने तीन-तीन जीत दर्ज की हैं। उच्चतम स्कोर की बात करें तो गुजरात का 232 रन और पंजाब का 243 रन रहा है।
