Cricket Tournament: CAL Unicorns और Kings ने हासिल किए पूरे अंक, रोमांचक मुकाबलों में दर्ज की शानदार जीत

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट (एपी स्पोर्ट्स ट्रॉफी) में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें सीएएल किंग्स और सीएएल यूनिकॉर्न्स ने जीत दर्ज कर पूरे अंक हासिल किए। एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में सीएएल किंग्स ने सीएएल फाइटर्स को रोमांचक अंदाज में एक विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइटर्स की टीम 24.4 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। रुद्र यादव ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि किंग्स की ओर से कुशाग्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स की टीम ने नौ विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अनुराग द्विवेदी ने नाबाद 43 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। फाइटर्स के लिए शुभम जायसवाल ने चार विकेट लेकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दूसरे मैच में यश साहनी क्रिकेट मैदान पर सीएएल यूनिकॉर्न्स ने सीएएल वॉल्टस को 12 रन से हराया। यूनिकॉर्न्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन बनाए, जिसमें अथर्व पाण्डये (36) और प्रांजल दीक्षित (23) ने अहम योगदान दिया।

जवाब में वॉल्टस की टीम आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। आयुष चौधरी ने 65 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए। यूनिकॉर्न्स की ओर से अथर्व बाजपेई ने चार और सारांश ने दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से टूर्नामेंट और अधिक रोमांचक हो गया है। राइट अट्रैक्टिव हैडिंग

संबंधित समाचार