यूपी में मकान का नक्शा पास करना हुआ महंगा: देना होगा 4% बढ़ा हुआ शुल्क
लखनऊ, अमृत विचार : शहर में आज से भवन निर्माण के लिए मानचित्र पास कराना लोगों के लिए महंगा हो जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुल्क में चार फीसद की बढ़ोतरी की है। इससे भवन स्वामियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण की पिछली बोर्ड बैठक में आवासीय और व्यावसायिक भवन के मानचित्र शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव पास हुआ था। ये व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई है।
जान लें क्या है नया नियम
नए नियमों के तहत भवन निर्माण के लिए पहले से चार प्रतिशत तक बढ़ा शुल्क देना होगा। इसमें निरीक्षण शुल्क, अनुज्ञा शुल्क, विकास शुल्क शामिल है। भूखंड स्वामियों को आवेदन पहले की तरह ऑनलाइन करने होंगे। इसकी तरह बड़े प्रोजेक्ट जैसे टाउन शिप, अपार्टमेंट, कॉम्प्लेक्स आदि कमर्शियल भवन निर्माण के लिए पहले से अधिक शुल्क अदा करना होगा।
