50 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ ने प्रयागराज से दबोचा, भेजा जेल
लखनऊ, अमृत विचार: यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट की टीम ने प्रतापगढ़ में गोहत्या और पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी आरोपी को रविवार देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। उसे प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाने में दर्ज मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
एसटीएफ के डिप्टी एसपी शैलेष प्रताप सिंह के मुताबिक, प्रयागराज के शिवकुटी स्थित तेलियरगंज चौराहे गिरफ्तार आरोपी मो. इब्राहिम प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अहमदपुर असरौली हटवा गांव का रहने वाला है। वह प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाने में दर्ज मामले में फरार चल रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जनवरी 2026 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रतापगढ़ के बरसण्डा गांव से गोवंश की चोरी की थी। इसके बाद सिर काटकर नदी में फेंक दिया गया और मांस बेचने के लिए बाकी हिस्सा ले गए थे। पुलिस ने प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाने में दर्ज मामले में कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
