Chaitra Maas 2026 : हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की भीड़, आराध्य के दर्शन के लिए कतार में खड़े भक्त

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या,अमृत विचार। चैत्र मास के अंतिम मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर हनुमान गढ़ी मंदिर में बजरंग बली के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार रही। चिलचिलाती धूप में भी दर्शनार्थियों ने अपने बारी का इंतजार किया। जिसके बाद राम मंदिर में भी दर्शन के लिए पहुंचे।

बलरामपुर के देवराज शुक्ला व बस्ती निवासी धुवराज सिंह ने कहा कि सुबह स्नान करने के बाद हनुमान गढ़ी पर दर्शन पूजन संपन्न किया। उसके बाद राम मंदिर, कनक भवन में भी पूजन किया। उन्होंने कहा कि यहां पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था बनाई गई है बहुत ही सरल ढंग से मंदिरों में दर्शन प्राप्त हुए है। 

वरिष्ठ पुजारी देवेशाचार्य ने कहा कि प्रत्येक माह के मंगलवार का दिन हनुमान जी का खास दिन माना जाता है। सुबह 5 से ही श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच जाते हैं। रात 10 बजे तक दर्शन पूजन का कार्यक्रम चलता है। उन्होंने बताया कि चैत्र मास में भगवान श्री राम की जन्मोत्सव के कारण और भी महत्वपूर्ण होता है।

ये भी पढ़ें :
अलखनाथ मंदिर : यहां जो जिस भाव से आया, भोलेनाथ ने उसी भाव से अपनाया

संबंधित समाचार