Ramayana First Glimpse : राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक, हनुमान जन्मोत्सव पर फर्स्ट लुक हुआ वायरल  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। भारतीय सिनेमा के इतिहास की सर्वाधिक महत्वकांक्षी परियोजनाओं में से एक फिल्म 'रामायण' से बृहस्पतिवार को पर्दा उठाते हुए भगवान राम के रूप में अभिनेता रणबीर कपूर की पहली झलक पेश की गई।

वायरल तस्वीर (41)

नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म का हनुमान जयंती के अवसर पर 'राम' शीर्षक से दो मिनट 38 सेकेंड का एक 'टीजर' जारी किया गया जिसमें दर्शकों के समक्ष भगवान राम की दुनिया की पहली झलक प्रस्तुत की गई है। 

वायरल तस्वीर (42)

इसमें युद्धभूमि से लेकर भव्य महलों और घने जंगलों तक के दृश्य शामिल हैं, जबकि रणबीर कपूर अयोध्या के राजा और योद्धा के रूप में भारी स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित राजसी परिधान में नजर आते हैं।

वायरल तस्वीर (38)

इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसके निर्माण में सात साल लगे।

वायरल तस्वीर (39)

तिवारी को 'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 

वायरल तस्वीर (45)

निर्देशक ने कहा, "इस मुकाम तक पहुंचने में मुझे निजी तौर पर सात वर्ष लगे हैं। फिल्म निर्माण एक अनिश्चित और एकाकी प्रक्रिया होती है।

वायरल तस्वीर (43)

इन सात वर्षों का हर पल मैंने यह कल्पना करते हुए बिताया है कि जब यह (फिल्म) सामने आएगी तो दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी होगी।" 

वायरल तस्वीर (44)

इस फिल्म में 'केजीएफ' स्टार यश रावण के रूप में, साई पल्लवी देवी सीता के रूप में, सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में और रवि दुबे भगवान लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे।

वायरल तस्वीर (46)

रामायण का पहला भाग दिवाली 2026 पर विश्व भर में आईमैक्स में प्रदर्शित किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में प्रदर्शित होगा। 

ये भी पढ़ें :
कोर्ट ने ठुकराई अनीता आडवाणी की अपील: मांग रही थी राजेश खन्ना की पत्नी का हक, जानिए क्या है पूरा मामला 

संबंधित समाचार