Bareilly अकरम सहित सात तस्कर माफिया गिरोह के रूप में चिन्हित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फतेहगंज पश्चिमी के अकरम और उसके कुनबे को माफिया गिरोह के रूप में चिन्हित किया है।

प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर की रिपोर्ट पर अकरम पुत्र बाबू को जनपद स्तर पर गैंग लीडर घोषित करते हुए पुलिस ने गिरोह के छह अन्य सदस्यों आसिफ, हारून, जावेद, राशिद, अफजाल मुल्ला और उस्मान कुरैशी की कुंडली खंगाल कर माफिया सूची में शामिल किया गया है। 

एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि पुलिस की इस सख्त कार्रवाई का मकसद जनपद में जघन्य अपराधों और ड्रग्स तस्करी के सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त करना है। अब पुलिस इन माफियाओं की अवैध संपत्तियों और उनके नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करने की तैयारी में है।

संबंधित समाचार