IGIS पर शिकायतों की बाढ़..नहीं होगी LPG की कमी, देवरिया में डीएसओ ने दिलाया भरोसा; कहा- कालाबाजारी पर सख्ती

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

देवरिया। देवरिया के जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) संजय कुमार पांडेय ने भरोसा दिलाया है कि वैश्विक ईधन संकट के बावजूद जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी नहीं होने दी जायेगी। पाण्डेय ने सोमवार को कहा, " घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कालाबाजारी पर सख्ती की गई तथा एक गैस एजेंसी पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। 

वर्तमान में देवरिया जिले में बैकलाक करीब 97 हजार के करीब हो गया है। इसके बीच भी आम जनता को समय के गैस सिलेंडर मुहैया कराने के लिए आपूर्ति विभाग लगा हुआ है।" उन्होंने बताया कि जिले में उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के करीब दस दिन बाद गैस सिलेंडर सुलभ हो जा रहे हैं। उन्होने स्वीकार किया कि यहां गैस सिलेंडर को लेकर आईजीआईएस पर शिकायतें मिल रही है। 

अभी तक करीब 900 आनलाईन शिकायतें मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि शिकायतों पर फौरी तौर पर विभाग द्वारा संज्ञान लिया जा रहा है और शिकायतों का निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा है। डीएसओ ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल, डीजल के साथ साथ रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है और विभाग गैस सिलेंडर लोगों को आसानी से उपलब्ध कराने के कटिबद्ध है।

ये भी पढ़ें : 
गोरखपुर में CM योगी : दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आधुनिक कंप्यूटर रिसर्च सेंटर का किया शुभारंभ, कहा- शोध और नवाचार को देगा बढ़ावा

संबंधित समाचार