Bareilly: लिंक खोलते ही खाते से कट गए 11.90 लाख, किला का व्यापारी साइबर ठगी का शिकार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। किला निवासी व्यापारी साइबर ठगी का शिकार हो गया। गैस कनेक्शन बिल भुगतान की बात कहकर साइबर ठगों ने लिंक भेजा। लिंक खोलते ही उसका फोन हैक हो गया। छह बार में खाते से करीब 11.90 लाख लाख रुपये कट गए। साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खाते से निकाली गई रकम को होल्ड करा दिया है।

किला थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन माल गोदाम रोड निवासी सौरभ शर्मा ने बताया कि उसकी मोहन इंफा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्म है। जिसका सिविल लाइंस की आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। फर्म के वह और उनके भाई गौरव शर्मा डायरेक्टर हैं। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को उनके भाई गौरव शर्मा के वाट्सएप पर एक मैसेज आया।

 जिसमें इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा गैस कनेक्शन के बिल के भुगतान कराने के लिए कहा गया। मैसेज में हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के लिए बताया गया। कॉल करने पर बिल भुगतान के लिए एक लिंक भेजा गया। एपीके फाइल डाउनलोड होने से फोन हैक हो गया। उसके खाते से छह बार में कुल 11 लाख 90 हजार रुपये कट गए। उसने तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की।

संबंधित समाचार