Rampur : पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले नकवी...एकमात्र भाजपा में देशहित सर्वोपरि
रामपुर, अमृत विचार। सोमवार को ज्वाला नगर के राम विहार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम गीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रहे।अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने की। नकवी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी राष्ट्रवादी पार्टी है, जिसमें देशहित सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ कार्य करता है। कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का दिवस है। कार्यकर्ता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही लक्ष्य है। उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री शिव बहादुर कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के भाव से कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सभी ने पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। समापन पर पार्टी के ध्वजारोहण के बाद मिठाई वितरण की। सभी ने राष्ट्रगान किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री जगपाल सिंह यादव ने किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी व कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख ने माल्यार्पण किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, पूर्व राज्यमंत्री शिव बहादुर सक्सेना, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, बीना भारद्वाज, काशीराम दिवाकर, युसूफ अली, मोहन कुमार लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर, ब्लॉक प्रमुख हरि बालाजी, अर्चना गंगवार, मोहित सैनी, कुलवंत औलख, कपिल आर्य, जागेश्वर दीक्षित, प्रदीप गुप्ता, विकास दीक्षित, अर्जुन रस्तोगी, रविंद्र सिंह रवि, कुंवर बहादुर राजपूत, दीपक गुप्ता, महा सिंह राजपूत, विवेक रुहेला, करतार सिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना, सह मीडिया प्रभारी नरेश सैनी महेंद्र वाल्मीकि आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
निष्ठावान रहने की प्रेरणा देता है स्थापना दिवस
बिलासपुर, अमृत विचार: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर कृषि राज्यमंत्री ने कैंप कार्यालय पर पार्टी का झंडा लगाया राज्यमंत्री ने कहा कि यह पावन अवसर हम सभी को सेवा, समर्पण एवं संगठन के मूल्यों के प्रति और अधिक निष्ठावान रहने की प्रेरणा देता है। हम ''राष्ट्र प्रथम'' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, देश को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, चेतन पारुथी, आंगनलाल राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
