Uttrakhand: वन विभाग ने अवैध खनन कर रहे छह वाहन पकड़े
रामनगर। प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, प्रकाश आर्या के निर्देश पर वन सुरक्षा बल और रामनगर रेंज स्टाफ की संयुक्त गस्त के दौरान अवैध खनन कर रहे छह वाहन पकड़े गए।
जुड़का क्षेत्र से एक डंपर, दो ट्रैक्टर और दो ट्रैक्टर ट्रॉली को बिना अभिवहन पास और रॉयल्टी के खनन करते हुए पकड़ा गया। वहीं, गुलजारपुर बंद क्षेत्र से एक और डंपर अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए सभी वाहनों को वन अभिरक्षा में रखा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गुलजारपुर चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है। डीएफओ प्रकाश आर्या ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
