लखनऊ में 16 लाख के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, एसटीएफ-ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार: एसटीएफ, काकोरी पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने काकोरी के घुरघुरी तालाब के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से टीम ने 16 लाख रुपये के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किया है। बरामद ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन पांच बोरियों में 504 बोतल में रखी मिली। एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर फैजुददीन सिदिदकी, ड्रग्स इन्सपेक्टर सन्देश मौर्य व चौकी प्रभारी घुरघुरी तालाब एस आई छत्रजीत सिंह काकोरी में मौजूद थे।

टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नहर पुल करीमाबाद अण्डर पास के पास एक युवक बाइक पर पांच बोरी प्रतिबन्धित आक्सीटोसिन इन्जेक्शन रबर से बाँधकर ले जा रहा है, इस सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम पुलिस टीम व ड्रग्स टीम की संयुक्त टीम ने नहर पुल करीमाबाद के पास पहुँचकर बाइक सवार युवक को रोक लिया।

 जिसके पास से प्रतिबन्धित आक्सीटोसिन इन्जेक्शन की पांच बोरी (504 बोतल ) बाइक पर रबर से बँधी हुई बरामद हुई मौके पर युवक से क्रय विक्रय के अभिलेख माँगे जाने पर इसके द्वारा कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जा सका । आरोपी की शिनाख्त रेहान तेरवा थाना रहीमाबाद के रूप में हुई। । बरामद आक्सीटोसिन इन्जेक्शन का कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताया गया। मामले में टीम जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :
यूपी में राज्य कार्मिकों को 31 मई तक देनी होगी स्व-मूल्यांकन आख्या, वार्षिक प्रविष्टि अब पूरी तरह ऑनलाइन, तय समय सीमा जारी

संबंधित समाचार