यूपी में राज्य कार्मिकों को 31 मई तक देनी होगी स्व-मूल्यांकन आख्या, वार्षिक प्रविष्टि अब पूरी तरह ऑनलाइन, तय समय सीमा जारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य कर्मचारियों की वार्षिक प्रविष्टियों को पूरी तरह ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। प्रमुख सचिव, कार्मिक एम देवराज द्वारा जारी आदेश के अनुसार, समूह क, ख और ग के अधिकारियों व कर्मचारियों को 31 मई तक पोर्टल पर अपनी स्व-मूल्यांकन आख्या अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी।

आदेश के मुताबिक, वार्षिक प्रविष्टियों की ऑनलाइन प्रक्रिया 30 अप्रैल तक जेनरेट कर दी जाएगी। इसके बाद प्रतिवेदक, समीक्षक और स्वीकर्ता अधिकारी क्रमश: 31 जुलाई, 30 सितंबर और 31 दिसंबर तक अपनी टिप्पणियां दर्ज करेंगे। यदि निर्धारित समयसीमा में संबंधित अधिकारी टिप्पणी नहीं करते हैं तो प्रविष्टि स्वतः अगले स्तर पर अग्रेषित हो जाएगी। समूह घ के कर्मचारियों की प्रविष्टि उनके नियंत्रक प्राधिकारी द्वारा दर्ज की जाएगी।

एआई लर्निंग भी अनिवार्य

कार्मिक विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर एआई आधारित चार घंटे का प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यह प्रशिक्षण 7 और 8 अप्रैल को शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच पूरा करना होगा। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को नई तकनीक के प्रति दक्ष बनाना और प्रशासनिक कार्यों में आधुनिकता लाना है।

 

 

ये भी पढ़ें :
प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बढ़ रहा VRS ट्रेंड, IAS रजनीश चंद्र ने रिटायरमेंट से 8 महीने पहले मांगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार