'Glory' : पुलकित सम्राट की पहली वेब सीरीज़ का दमदार पोस्टर रिलीज़, प्रोफेशनल बॉक्सिंग कम्युनिटी में हलचल
मुंबई। 'ग्लोरी' के मेकर्स ने हाल ही में पुलकित सम्राट का एक दमदार नया पोस्टर रिलीज़ किया है। इस पोस्टर में पुलकित बॉक्सिंग रिंग के अंदर नजर आ रहे हैं, जो फिल्म की इंटेंस और ग्रिटी दुनिया की झलक देता है। साथ ही, यह उनके इस किरदार के लिए किए गए पावरफुल ट्रांसफॉर्मेशन को भी दिखाता है। फिलहाल इस पोस्टर को खास बनाने वाली बात यह है कि इसे फिटनेस और स्पोर्ट्स कम्युनिटी से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
दिलचस्प बात यह है कि कई प्रोफेशनल बॉक्सर्स और स्पोर्ट्सपर्सन्स ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए पुलकित के इस नए अवतार की सराहना की है और फिल्म को लेकर उत्सुकता जताई है। इससे साफ है कि पुलकित का यह बॉक्सर लुक सिर्फ फिल्मी दुनिया ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स सर्कल्स में भी चर्चा का विषय बन गया है।
गौरतलब है कि 'ग्लोरी' के साथ पुलकित सम्राट पहली बार एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं, जो उनके करियर के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अपनी वर्सेटिलिटी के लिए पहचाने जाने वाले पुलकित ने इस रोल के लिए कड़ी ट्रेनिंग और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है।
ये भी पढ़ें :
Birthday Spacial : जंपिग जैक नाम से मशहूर दिग्गज सितारा, बेटी करती है टीवी इंडस्ट्री पर राज; जानिए कैसा रहा जीतेन्द्र का फिल्मी सफर
