Barabanki News: ओपी राजभर ने पूर्व की सरकारों पर बोला तीखा हमला, कहा- लूट और भ्रष्टाचार की चपेट में थीं पिछली सरकारें

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सुबेहा/बाराबंकी, अमृत विचार। हुसैनाबाद मजरे रामपुर गांव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का उनके कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर राजभर ने कहा कि उनकी सरकार ने गांवों में नाली, इंटरलॉकिंग, तालाब, रोडसाइड नाला और शौचालय निर्माण जैसे विकास कार्य कराए हैं, जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारें लूट और भ्रष्टाचार की चपेट में थीं, जबकि उनकी सरकार ने गुंडा और कमीशनखोरों के खिलाफ ठोस कदम उठाए। राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रामीण विकास और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के विजन की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से प्रदेश में अपराध और माफियाओं पर नियंत्रण और अमन-चैन की स्थिति बनी है। कार्यक्रम में हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने राजभर का फूल मालाओं से स्वागत किया और कहा कि गांवों का समुचित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। समारोह में कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार