पश्चिम एशिया युद्ध विराम से बाजार खुशहाल, सेंसेक्स 2,600 अंक की बढ़त, निफ्टी में भी उछाल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। पश्चिम एशिया में दो सप्ताह के युद्ध विराम पर सहमति बनने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गयी और प्रमुख सूचकांक तीन प्रतिशत से अधिक चढ़े। बीएसई का सेंसेक्स 2,674.05 अंक उछलकर 77,290.63 अंक पर खुला। 2,657.22 अंक (3.56 प्रतिशत) ऊपर 77,273.80 अंक पर था।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया भी फिलहाल 52 पैसे की मजबूती के साथ 92.54 रुपये प्रति डॉलर पर है। ईरान और अमेरिका के बीच दो सप्ताह के लिए युद्ध विराम पर सहमति बन जाने से निवेश धारणा मजबूत हुई है। 

अमेरिका ने ईरान पर हमले तत्काल बंद कर दिये हैं। इससे दुनिया भर में शेयर बाजारों में तेजी रही। सोना तीन प्रतिशत उछल गया है जबकि कच्चे तेल में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी है।

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 731.50 अंक की मजबूती के साथ 23,855.15 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 782.75 अंक यानी 3.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,273.80 अंक पर था। आईटी सेक्टर की गिरावट को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में अच्छी लिवाली रही। 

ऑटो और रियलटी समूहों के सूचकांक पांच प्रतिशत से अधिक चढ़े। बैंकिंग और वित्त सेक्टरों के सूचकांक चार प्रतिशत से अधिक, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद का तीन प्रतिशत से अधिक और धातु, तेल एवं गैस तथा रसायन समूहों के दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। 

सेंसेक्स में विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर 10 प्रतिशत के करीब चढ़ा। एलएंडटी, अडानी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस में सात प्रतिशत की तेजी रही। बजाज फिनसर्व तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर छह फीसदी और मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, टाइटन तथा एक्सिस बैंक के पांच प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रहे। टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में फिलहाल गिरावट है। 

 ये भी पढ़ें :
Stock Market Closed : शेयर बाजार में मचा धमाल, तेजी के बीच 510 अंक चढ़ा सेंसेक्स, हरे निशान पर बंद हुआ कारोबार  

संबंधित समाचार