Stock Market Today : ग्लोबल मार्केट के दबाव में घरेलू शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। तेल की ऊंची कीमतों, वैश्विक बाजार में कमजोर रुख और ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 517.11 अंक टूटकर 74,667.51 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 152.45 अंक फिसलकर 23,475.80 अंक पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, इटर्नल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे। वहीं इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा के शेयर में तेजी दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 110.8 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,457.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 114.19 अंक और निफ्टी 31.95 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें :
Stock Market Today: हरे निशान में खुले शेयर बाजार.... सेंसेक्स-निफ्टी की मजबूत शुरुआत, जानिए किन शेयरों में दिख रही है तेजी?

 

संबंधित समाचार