गोंडा में भीषण सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर के बाद खिलौना व्यापारी की मौत, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा में कोतवाली क्षेत्र के करनैलगंज-कटरा मार्ग पर बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक खिलौना व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नई बाजार निवासी मोहम्मद रईस (45) स्कूटी से कटराबाजार से वापस घर लौट रहे थे। खजुआ मनोकामना इण्डेन के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

वायरल तस्वीर (12)

सूचना पर पीआरबी 7369 मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज भेजा गया। बताया जाता है कि दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद तक स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। हादसे में शामिल ट्रक, जिस पर नारायण ट्रांसपोर्ट लिखा था जो कटरा की ओर जा रहा था।

वायरल तस्वीर (13)

मृतक अपने पीछे पत्नी, चार बेटियां और दो बेटों का परिवार छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा सऊदी अरब में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा अभी नाबालिग है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 ये भी पढ़ें :
गोंडा में देर रात मुठभेड़: पुलिस कार्रवाई में 2 शातिर पशु चोर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल 

संबंधित समाचार