Bareilly : सीबीगंज में पंजाब पुलिस की दबिश, आरोपी घर छोड़ भागे
धर्मांतरण का शोर उठते ही आरोपी युवक हुआ परिवार के साथ गायब, मकान पर ताले
सीबीगंज, अमृत विचार। पंजाब से बरेली लाकर कथित रूप से युवती के कथित धर्मांतरण को लेकर हिन्दू संगठन गुस्से में हैं और उसकी जल्द बरामदगी की मांग उठा रहे हैं। देर रात पंजाब पुलिस ने आरोपी की तलाश में थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव सरनिया गांव में दबिश दी। लोकल पुलिस भी गांववालों की सूचना पर पहुंची मगर उससे पहले ही आरोपी परिवार के लोग युवती को लेकर गायब हो गए। घर पर अब ताले पड़े नजर आ रहे हैं।
सरनिया गांव में पंजाब की युवती को लाकर कथित रूप धर्मांतरण का मामला चर्चाओं में है। गांववालों का कहना है कि आरोपी युवक पंजाब में रहकर कारचोबी का काम करता था। वहां से दूसरे समुदाय की युवती को अपने साथ ले आया और यहां उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। सूचना के आधार पर पुलिस गांव पहुंची मगर आरोपी और उसके परिवार के लोग गायब मिले। बुधवार रात पंजाब पुलिस ने भ्गाी व में दबिश दी, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। गांव में चर्चा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक अपने परिवार के साथ युवती को लेकर ऑटो से कहीं चला गया है। निकाह कराने वाला मौलाना भी भूमिगत बताया जा रहा है। हालांकि इस बारे में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस की जांच में आरोपी के पिता पर गौकशी का मामला दर्ज निकला है। युवती को लाने ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंजाम युवा के अध्यक्ष हिमांशु पटेल और हिन्दूवादी नेता निर्दोष राठौर ने कहा है कि युवती की बरामदगी कर पुलिस को पूरे मामले से परदा उठाना चाहिए।
एसएसपी ने जांच में पुलिस को जुटाया
एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले को लेकर बताया कि आरोपी के पिता पर दो मामले दर्ज मिले हैं। गायब हुए प्रेमी युगल के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। यदि शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
