यूपी में मदरसों की शिक्षा-योजनाओं पर सख्ती: PMJVK परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने निर्देश दिए कि विभाग में सभी लंबित मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए 92 निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बुधवार को राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी के साथ विभागीय अधिकारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था, विभिन्न आयोगों व बोर्डों में रिक्त पदों पर नियुक्ति और शैक्षिक सत्र 2026-27 की छात्रवृत्ति योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विभागीय योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण को बढ़ाने, अधिकारियों के लंबित मामलों की समीक्षा करने तथा वक्फ नियमावली और मदरसा सेवा नियमों में प्रस्तावित संशोधनों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर प्रगति से समय-समय पर अवगत कराया जाए। बैठक में प्रमुख सचिव संयुक्ता समाद्दार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 ये भी पढ़ें : 
यूपी में बड़ा निवेश : रक्षा के क्षेत्र में सशक्त पहचान दिलाएगा चित्रकूट, सीएम योगी ने BEL को 75 हेक्टेयर भूमि की आवंटित

संबंधित समाचार