बिन मौसम बारिश ने बर्बाद आम की फसल: फैलने लगा दहिया रोग, घटेगा उत्पादन; एक्सपर्ट से जानें बचाव के तरीके
लखनऊ, अमृत विचार : जिले में आंधी और बारिश से आम व गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे फसल की गुणवत्ता खराब होने के साथ पैदावार भी कम हो जाएगी। आम की फसल में दहिया रोग भी फैलने लगा है। मलिहाबाद आम बेल्ट में सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका जताई गई है।
बागवान सचिन यादव ने बताया कि इस वर्ष फसल अच्छी आई थी, लेकिन आंधी-बारिश से 60 फीसद से अधिक नुकसान हुआ है। पेड़ में फफूंदी की तरह दहिया रोग फैलने लगा है। इससे बची फसल को भी नुकसान पहुंचेगा। बागवान पद्मश्री हाजी कलीम उल्ला खान ने फसल के चिंता जताई। उन्होंने कहा कि, लगातार बारिश से पेड़ो में रोगों का खतरा बढ़ गया है। आम के कल्लो में हॉपर नुकसान पहुंचा रहा है। आगे चलकर फंगस और गालमिच का खतरा बढ़ेगा।
बागों में छिड़काव करें बागवान
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अखिलेश कुमार दुबे ने भी माना कि बारिश से आम की फसल को अधिक नुकसान पहुंचा है। दहिया के अलावा कीटरोग लगेंगे। इसकी रोकथाम के लिए बागवान एक लीटर पानी में 1 एमएल प्रोपिकोनाजोल और 0.3 एमएल इमिडाक्लोप्रिड दोनों मिलाकर एक बार पेड़ों पर स्प्रे करें।
8.jpg)
गेहूं सूखने पर करें कटाई
गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने क्षेत्रों में सर्वे किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी भी क्षेत्रों में निकले। उन्होंने आम और गेहूं की फसल में अधिक नुकसान होना बताया। कहा कि आंधी से खेतों पर बिछी गेहूं की फसल भीगने से बर्बाद हुई है। इसे बचाना मुश्किल है। इससे गेहूं की गुणवत्ता खराब होगी और उत्पादन कम होगा। फिलहाल किसान नमी रहते कटाई न करें। इससे भूसा भी खराब होगा।
9.jpg)
