Bareilly : 9वीं के छात्र का फंदे से लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

7 अप्रैल की सुबह घर से हो गया था लापता

बरेली, अमृत विचार। 7 अप्रैल से लापता नौवीं कक्षा के छात्र का शव खंडहर में फंदे से लटका मिला। पुलिस इसे सुसाइड मान रही है वहीं परिजनों का कहना है कि उसे मारकर लटकाया गया है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी के रहने वाले मुरारी लाल का बेटा विराट सात अप्रैल की सुबह घर पर बिना बताए कहीं चला गया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। गुरुवार की रात विराट का शव पास के खंडहर बने मकान में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विराट के चाचा ने बताया कि शव के पांव जमीन पर थे। हाथ-पांव में किसी तरह की मिट्टी नहीं लगी थी न ही पास के स्लैब पर चढ़ने के निशान थे। कहा कि हत्या कर लटकाया गया है। परिजनों ने बताया कि वह नौवीं कक्षा में फेल हो गया था। परिजनों का यह भी कहना है कि उसके शिक्षक ने चार-पांच दिन पहले फोन पर विराट से बात की थी। इसके बाद से वह गुमसुम रहने लगा था।

मौके पर मिले साक्ष्य से पता चल रहा है कि विराट ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। - मानुष पारिक, एसपी सिटी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Hockey India News: ऑस्ट्रेलियाई टिम व्हाइट के हाथों में खिलाड़ियों की कमान, जूनियर महिला हॉकी टीम का कोच किया गया नियुक्त
गोंडा : टूटकर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार, युवक की दर्दनाक मौत, अधिशासी अभियंता व मुख्य अभियंता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
यश राज फिल्म्स ने शुरू की खास पहल, फिल्म इंडस्ट्री के बच्चों की Higher Education के लिए स्कॉलरशिप का एलान
जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेस वे परियोजना : बुलंदशहर के इन गांवों में शुरू हुआ भूमि अधिग्रहण, क्षेत्र के औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख
औद्योगिक कॉरिडोर : हजारों युवाओं को नौकरी लाएगा, सैकड़ों उद्योग भी लगाएगा