लखनऊ: केजीएमयू में दिव्यांगों को बांटे गए 50 हजार के कृत्रिम अंग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (PMR) विभाग में शुक्रवार को दिव्यांगों को कृत्रिम अंग बितरित किये गये हैं।

इन कृत्रिम अंगों के निर्माण में 50 हजार की लागत आई थी।  जिसको लायन्स क्लब प्रतिष्ठा की तरफ से उपलब्ध कराया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका संगठन लगभग 20 सालों से दिव्यांगजनों की सेवा में समर्पित है और भविष्य में भी दिव्यांगों की सहायता के लिए क्लब सदैव तैयार रहेगा।

इस अवसर पर  PMR विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने लायंस क्लब के इस मानवीय कार्य की सराहना की और कहा कि भविष्य में भी क्लब इसी तरह दिव्यांगों की सहायता करता रहे। कार्यक्रम में डॉ. आराधना शुक्ला, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. प्रदीप गंगवार, शीराराम और  शगुन सिंह समेत कई विशेषज्ञ और सदस्य उपस्थित रहे।

बताया जा रहा है कि इस अवसर पर दिव्यांश पांडे, जान्हवी, वीरेंद्र, हेमंत, अमित पाल, कार्तिक, जितेंद्र, हरीराम और रुबीना सहित कई दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के हिसाब से उपकरण प्रदान किये गये हैं। 

संबंधित समाचार