न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 2 ODI मैचों के लिए बंगलादेशी टीम का ऐलान, पाकिस्तान को मात देने वाले खिलाड़ियों को मिली जगह
ढाकाः बंगलादेश ने न्यूजीलैंड खिलाफि 17 अप्रैल से शुरु हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए हबीबुल बशर की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। यह वही टीम है जिसने पिछले महीने अपने घर पर पाकिस्तान को 2-1 से हराया था। ये मैच 17 और 20 अप्रैल को ढाका में होंगे। तीसरा वनडे 23 अप्रैल को चट्टोग्राम में खेला जाएगा। जैसा कि पहले बताया गया था, मेहदी हसन मिराज टीम की कप्तानी करेंगे। टीम के चयन को लेकर हबीबुल बशर ने कहा कि चयन समिति निरंतरता बनाए रखना चाहती है, और कोई भी फैसला लेने से पहले वे खास तौर पर सैफ को थोड़ा और मौका देना चाहते हैं।
बशर ने कहा, "बंगलादेश ने पिछली सीरीज़ में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला था। टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी थे जिन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला। हमने एक नीति बनाई है कि हम किसी भी खिलाड़ी को टीम में खेलने के लिए पर्याप्त मौके देना चाहते हैं। हम किसी भी खिलाड़ी को बिना पूरे मौके दिए टीम से बाहर नहीं करना चाहते। हम निरंतरता में विश्वास रखते हैं, और इसी वजह से हमने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।"
चयनकर्ताओं ने नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, मुस्तफ़िज़ुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम के उसी तेज गेंदबाजी आक्रमण को भी बरकरार रखा है, जो हाल के दिनों में उन्हें बारी-बारी से खिलाने की परंपरा से हटकर है।
बंगलादेश की एकदिवसीय टीम के पांच सदस्य अभी पीएसएल 2026 में खेल रहे हैं: नाहिद, मुस्तफिज़ुर, शोरिफुल, रिशाद हुसैन और तंज़ीद हसन। वे 12 अप्रैल को टीम के बाकी सदस्यों के साथ जुड़ जाएंगे और उम्मीद है कि 23 अप्रैल को एकदिवसीय सीरीज खत्म होने के बाद केवल मुस्ताफिजुर ही पीएसएल में वापस जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेंगी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए बंगलादेश की टीम इस प्रकार है:- मेहदी हसन मिराज़ (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ़ हसन, तंज़ीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), अफ़ीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफ़ुल इस्लाम और नाहिद राणा।
