आशा भोसले की अमर आवाज का साया हमेशा रहेगा: 92 साल की उम्र में संगीत जगत की लीजेंड का निधन, बॉलीवुड सितारों ने जताया गहरा शोक

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मुंबई: भारतीय संगीत जगत ने एक अनमोल खजाना खो दिया है। लीजेंडरी प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही आशा ताई ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके जाने से फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

आशा भोसले की मधुर और बहुमुखी आवाज ने सात दशकों से अधिक समय तक लाखों दिलों को छुआ। उन्होंने हजारों गीत गाए और हर अक्षय में अपनी छाप छोड़ी — चाहे रोमांटिक हो, डिस्को हो या लोक। उनकी आवाज भारतीय सिनेमा का एक अहम हिस्सा बनी रही।

सितारों ने दी भावुक श्रद्धांजलि

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर आशा भोसले के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “उनकी सुरीली आवाज हमेशा-हमेशा के लिए अमर रहेगी। ओम शांति।”

जुबीन नौटियाल ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट में कहा,  “वो आवाज, जिसने खामोशी को भी रूहानी अहसास में बदल दिया, अब खुद खामोशी में समा गई है। आशा भोसले के जाने से हमने सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि एक पूरा युग, एक एहसास और लाखों गीतों की धड़कन खो दी है।”

https://www.instagram.com/p/DXBgxWDjMjp/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

टाइगर श्रॉफ ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि आशा भोसले के साथ बिताया हर पल उनके लिए सम्मान की बात थी और वे उस मुलाकात को हमेशा याद रखेंगे।

भाग्यश्री ने दिग्गज गायिका को संगीत जगत का अनमोल हीरा बताते हुए कहा कि उनकी मधुर आवाज सदैव लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

करण जौहर ने इमोशनल नोट में लिखा, “एक लीजेंड का जाना शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आशा भोसले की आवाज ने भारतीय सिनेमा के एक पूरे दौर को परिभाषित किया। उनकी जैसी अनोखी आवाज दोबारा मिलना मुश्किल है। मैं हमेशा उनकी कला और शख्सियत का दीवाना रहा। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों तक जिंदा रहेगा।”

https://www.instagram.com/p/DXBndzWDJaZ/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

हेमा मालिनी ने कहा, “आशा ताई अब हमारे बीच नहीं रहीं। विश्वास ही नहीं हो रहा कि इतनी जीवंत और अपने गीतों में जान भर देने वाली शख्सियत हमें छोड़कर चली गईं। उनके साथ मेरा खास रिश्ता था। उन्होंने अपनी आवाज से मेरे कई गीतों को अमर बना दिया। लता जी और आशा जी दोनों से मेरा गहरा नाता था।”

परिणीति चोपड़ा ने आशा भोसले के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा — “Forever.”

सोनम बाजवा ने भी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा — “RIP Legend.”

रवीना टंडन ने दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि आशा जैसी कोई नहीं है। आज जिंदगी ने ऐसी चीज को दूर किया है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। इंडस्ट्री का सबसे गहरा नुकसान, मेरे, और मेरे पूरे बचपन से लेकर अब तक का ऐसा लॉस जिसकी भरा नहीं जा सकता। उनकी अब तक की सबसे बड़ी फैन। कोई उनके जैसा नहीं था। आशा जी आप म्यूजिक और साउंड की ऐसी विरासत पीछे छोड़ गई हैं, जिनकी दुनिया में कोई तुलना नहीं कर सकता। संगीत का सबसे बड़ा युग यहां अंत होता है।

सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने कहा, 'आशा जी का निधन बहुत दुखद है। एक लीजेंड का अंत हुआ है। उनकी पूरी जिंदगी और उनकी जर्नी हम सबके लिए एक मिसाल है। लता जी और आशा जी दोनों ही एक स्कूल की तरह हैं। ये कभी खत्म नहीं होंगे। इन्होंने अपने पीछे एक पूरी यूनिवर्सिटी छोड़ दी है। जो भी गाना सीखेगा, वो यही सोचेगा कि लता जी जैसा गाऊं या आशा जी जैसा गाऊं। 

मधुर भंडारकर ने आशा भोसले के निधन पर कहा, 'यह बहुत दुखद है कि आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला और मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से बहुत अच्छे से जानता हूं। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान बहुत बड़ा है। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।' 

https://www.instagram.com/p/DXBlJKEiN6k/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

शंकर महादेवन ने आशा भोसले के निधन पर कहा, 'यह हम सभी और भारतीय संगीत के लिए बेहद दुखद दिन है। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि हमारी प्रिय आशा ताई अब हमारे बीच नहीं रहीं।एक संगीतकार, एक फैन और एक फैमिली फ्रेंड के रूप में मैं अपने दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं। मैं हमेशा उन्हें मां सरस्वती के समान मानता था। आज हर भारतीय दुखी है... दिल टूट गया है। उनका संगीत तब तक जीवित रहेगा, जब तक मानवता अस्तित्व में है। वह हमेशा हमारे बीच रहेंगी, हमारे फोन, टेलीविजन और हर उस मंच पर, जहां संगीत मौजूद है, उनकी आवाज दुनिया भर में गूंजती रहेगी। इस समय हम सभी गहरे शोक और दुख में हैं।' आशा भोसले के निधन पर अदनान सामी और कैलाश खेर ने ने भी दुख जताया है।

मनोज मुंतशिर ने एक कविता के जरिए आशा भोसले को ट्रिब्यूट दिया. उन्होंने लिखा- कुछ लोग यूं बुलंद थे कि दास्तान हो गए…पैदा हुए जमीन पर और आसमान हो गए.'' आज एक आसमान ने ये जमीन छोड़ दी. आप बहुत याद आयेंगी ताई. ओम शांति! 

आशा भोसले के निधन पर पूरे देश में शोक व्यक्त किया जा रहा है। संगीत प्रेमी और फैन्स उनकी अमर धुनों को याद कर भावुक हो रहे हैं। उनका संगीत आने वाली कई पीढ़ियों तक लोगों के दिलों में गूंजता रहेगा।

संबंधित समाचार