आईपीएल 2026 : RCB के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, दोनों टीमें इस प्रकार है...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि यह अच्छा ट्रैक लग रहा है और इसी वजह से हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने पहला गेम दूसरी पिच पर खेला था और यह पिच भी उसी तरह की दिख रही है।

यहां पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना हमेशा अच्छा होता है। मेरे हिसाब से यह काफी बड़ा गेम है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा निश्चित तौर पर मैं भी पहले गेंदबाजी ही चुनता लेकिन आपको पता है कि यह काफी अच्छी बैटिंग विकेट है। पिच में बाउंस अच्छा है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। इसलिए उतना ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है। 

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (एकादश): विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और सुयश शर्मा।

मुम्बई इंडियंस (एकादश): रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और मयंक मारकंडे।

संबंधित समाचार