हर सूट के साथ परफेक्ट इयररिंग्स से दिखें आकर्षक

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

इयररिंग्स का अपना अलग ही महत्व है। सही इयररिंग्स न केवल आपके लुक को संपूर्ण बनाते हैं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी में भी आकर्षण जोड़ते हैं। आज के समय में बाजार में इयररिंग्स के अनेक डिजाइन उपलब्ध हैं, जिन्हें आप चाहें तो खुद बनाकर भी उपयोग कर सकती हैं या फिर इन्हें बेचकर अच्छी आमदनी का साधन भी बना सकती हैं। झुमका, चांदबाली, स्टड, हूप्स और लॉन्ग इयररिंग्स जैसे कई विकल्प सूट के साथ बेहद आकर्षक लगते हैं और हर मौसम में इनकी मांग बनी रहती है।

    झुमका इयररिंग- यह पारंपरिक और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला डिजाइन है। सिल्क, कॉटन या पार्टी वियर सूट के साथ यह बेहद खूबसूरत लगता है। मोती, बीड्स और धातु से इसे बनाकर बेचना भी आसान है।

    चांदबाली इयररिंग- मुगलकालीन शैली से प्रेरित यह डिजाइन खासकर शादी और त्योहारों में पहना जाता है। इसकी लोकप्रियता हमेशा बनी रहती है, जिससे यह एक अच्छा बिजनेस विकल्प बन सकता है।

    स्टड इयररिंग-छोटे और साधारण स्टड रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त होते हैं। पर्ल, स्टोन या मिरर वर्क से तैयार किए गए स्टड की अच्छी बिक्री होती है।

    ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग- ये आजकल ट्रेंड में हैं और कॉटन व इंडो-वेस्टर्न सूट के साथ काफी स्टाइलिश लगते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इनकी अच्छी डिमांड है।

    टसल इयररिंग- रंग-बिरंगे धागों से बने ये इयररिंग युवतियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और कैजुअल लुक को खास बना देते हैं।

 

 

संबंधित समाचार