कानपुर : नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगी कराने वाले दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के बेकनगंज क्षेत्र में पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर विदेश से साइबर अपराध करने के लिये प्रेरित करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने रविवार को यहां पत्रकारों को बताया कि नावेद नामक युवक ने थाना बेकनगंज पर सूचना दी थी कि उसे नौकरी का झांसा देकर लगभग तीन लाख रुपये की ठगी करते हुए थाईलैंड के रास्ते कंबोडिया भेजा गया, जहां एक जंगल में अत्याधुनिक दूरसंचार उपकरणों से सुसज्जित कमरे में उससे साइबर फ्रॉड कराने का प्रयास किया गया। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वॉट टीम एवं थाना बेकनगंज पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने कम शिक्षित युवकों को झांसा देकर थाइलैंड के रास्ते कंबोडिया भेजकर उनसे साइबर ठगी कराए जाने की बात स्वीकार की गई है। उन्होने बताया कि अब तक की जांच में छह व्यक्तियों को कंबोडिया भेजे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिनमें से तीन भारत वापस आ चुके हैं तथा शेष के संबंध में जानकारी एकत्र कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

संबंधित समाचार