ईशा-अविनाश की हुई सगाई, जानिए वायरल तस्वीर में है कितनी सच्चाई
कलर्स टीवी के चर्चित शो बिग बॉस से फेमस हुई ईशा अविनाश की जोड़ी ने इन दिनों ऑनलाइन तहलका मचा रखा है। और इसकी बड़ी वजह है उनकी सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर जिसे ये दोनो एक दूसरे का हाथ थामे हुए है लेकिन उनके हाथों में चर्चा का विषय उनकी रिंग बनी हुई जो कि ईशा ने पहन रखी है। इस तस्वीर के कैप्शन में एक हार्ट और ईविल का इमोजी है जो की खूब वायरल भी हो रहा है।
आपको बता दें कि ईशा और अविनाश बिग बॉस के सीजन में आये थे जहा उनकी दोस्ती गहरी होती गई और एक बार को अविनाश ने तो कई बार अपने दिल की बात को शो में बताना चाहा था लेकिन ईशा ने इस पर बात को बाहर करने की बात कही।
वायरल तस्वीर बनी चर्चा का विषय
इस तस्वीर के बाद फैंस ये कयास लगा रहे है कि इन दोनों ने रोका कर लिया है, हालांकि अभी तक कोई भी ऑफिसियल बयान नहीं आया है और न ही ईशा और अविनाश की तरफ से कुछ भी कहा गया है बहरहाल बात चाहे जो भी हो इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर एक बार फिर से इन दोनों के बीच की केमस्ट्री को चर्चा में ला दिया है हर तरफ लोग बस इनकी ही बातें किये जा रहे है कई लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट भी कह रहे है।
ईशा अविनाश की जोड़ी
ईशा और अविनाश की जोड़ी को हर कोई खूब पसंद करता है वे बिग बॉस के बाद से कई बार साथ देखे गए है । उनकी केमेस्ट्री भी फैंस खूब पसंद करते है शो के बाद उन्हें म्यूजिक वीडियो में भी साथ देखा गया था इसके अलावा इन दोनों के व्लॉग भी आते रहते है साथ घूमने के जहा ये अलग अलग तरह की मस्ती करते है।
ये भी पढ़ें :
तिरंगे में लिपटा आशा भोसले का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए ए. आर. रहमान और सचिन तेंदुलकर, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई दिग्गज
