15 अप्रैल से लखनऊ मंडल के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका! खेल छात्रावास शिविर शुरू
लखनऊ, अमृत विचार : खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए सत्र 2026-27 हेतु केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर 15 अप्रैल से शुरू होंगे। क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने लखनऊ मंडल के विभिन्न जनपदों से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। निर्देशों के अनुसार चयनित खिलाड़ियों को 14 अप्रैल तक आवश्यक प्रपत्रों के साथ निर्धारित प्रशिक्षण स्थलों पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। 15 से 29 अप्रैल तक चलने वाले इन शिविरों में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। अनुपस्थित रहने पर वेटिंग सूची के खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।
लखनऊ मंडल के लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव और लखीमपुर खीरी से खिलाड़ियों का चयन किया गया है। क्रिकेट में सूर्यांश सिंह राठौर, ओम सिंह, अनवर हुसैन खान और अरनेश कार्तिक, जबकि हॉकी में धनंजय सिंह, सम्राट तानकर, आदित्य शुक्ला, सौरव भारती, कार्तिकेय द्विवेदी और दिशांत शामिल हैं।
बैडमिंटन में विनायक अग्रवाल, अब्बास रिजवी, सुगंधा, तनु और आशी श्रीवास्तव का चयन प्रयागराज शिविर के लिए हुआ है। एथलेटिक्स में अभिनव सिंह, गौरव वर्मा, कुनाल, अनुभव राज और उपासना का चयन वाराणसी के लिए हुआ है। इसके अलावा जिम्नास्टिक, फुटबॉल, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल के खिलाड़ियों का चयन भी किया गया है। शिविर अयोध्या, वाराणसी, झांसी, अमेठी, सहारनपुर और प्रयागराज में आयोजित होंगे।
