झांसी में बनेगा 100 बेड का कैंसर अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग के कार्याे की समीक्षा बैठक में हुई घोषणा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ,अमृत विचार। झांसी में अत्याधुनिक 100 बेड के कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और सुलभ इलाज मिल सकेगा । इस अस्पताल निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए मण्डलायुक्त को निर्देश भी दिए गए हैं। यह घोषणा बुधवार को अपर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने मिशन निदेशक डॉ.पिंकी जोवेल ने बुंदेलखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद़देश्य से लिया है।

अपर मुख्य सचिव झांसी और चित्रकूटधाम मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि आम जनता तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर पहुंचनी चाहिए। क्षय रोग उन्मूलन, मीजिल्स-रूबेला नियंत्रण और मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर दिया गया।

मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. पिकी जोवल ने डॉक्टरों की तैनाती को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि जहां एमबीबीएस चिकित्सकों की कमी है, वहां आयुष और बीडीएस डॉक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी सूचनाओं को मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट रखने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 179 मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का भी मूल्यांकन किया गया, जहां लोगों को मुफ्त जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा दी जा रही है।

राज्य स्तर से गठित 51 टीमों ने झांसी और चित्रकूटधाम मंडल की 885 स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया। इनमें जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, मेडिकल कॉलेज और आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल रहे। निरीक्षण में अधिकांश स्थानों पर सेवाएं संतोषजनक पाई गईं, हालांकि कुछ जगहों पर आधारभूत ढांचे और मानव संसाधन से जुड़ी कमियां सामने आईं।

ये भी पढ़ें : 
मुख्यमंत्री योगी बोले- 9 साल में बदली तस्वीर, अब निवेश, रोजगार और इनोवेशन का बना केंद्र उत्तर प्रदेश 

 

 

 

संबंधित समाचार