चांदी के भाव में 2,058 का उछाल : हाजिर मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी, देखे लेटेस्ट प्राइस  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत बृहस्पतिवार को 851 रुपये चढ़कर 1,54,799 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 851 रुपये या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,54,799 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

इसमें 1,064 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों द्वारा नए सौदे किए जाने से सोने की कीमतों में यह तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की वायदा कीमत 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,828.17 डॉलर प्रति औंस रही।

अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर नई अनिश्चितता के बीच वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बृहस्पतिवार को 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,53,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाली चांदी की कीमत 2,058 रुपये या 0.82 प्रतिशत चढ़कर 2,53,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

इसमें 2,095 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों द्वारा नए सौदे किए जाने से चांदी की कीमतों में यह तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 80.41 डॉलर या 1.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.44 डॉलर प्रति औंस हो गया।

ये भी पढ़ें : 
Stock Market Today: शेयर बाजारों में तेजी जारी, 566 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, जानिए निफ्टी का हाल

संबंधित समाचार