यूपी में गर्मी का टॉर्चर शुरु : सहारनपुर में 39 डिग्री तक चढ़ा पारा, आमजन के लिए अलर्ट जारी  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सहारनपुर। पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। बीती रात न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। दिन और रात दोनों के समय में गर्मी बढ़ने से लोगों ने बेचैनी महसूस की है। घर से बाहर निकली महिलाएं तेज धूप से बच्चों का बचाव करती दिखी। 

मौसम ने इस महीने के दूसरे हफ्ते से करवट लेनी शुरू की। 10 अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और 11 अप्रैल को 33 डिग्री, 12 को 35 डिग्री और 13 अप्रैल को 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 14 अप्रैल को यह 37 डिग्री और 15 अप्रैल को 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

जबकि इसी माह की आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस था। जानकारों का कहना है कि मौसम में आने वाले दिनों में और भी वृद्धि होगी। लोगों को अभी से सावधानियां बरतनी शुरू कर देनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें : 
बाराबंकी में आम की फसल पर हॉपर कीट का प्रकोप, विशेषज्ञों ने बताए बचाव के उपाय

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म