Kanpur News : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में कानपुर में हस्ताक्षर अभियान

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में कानपुर दक्षिण स्थित बृहस्पति महिला महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को भव्य हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं, महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत "नारी शक्ति दीवार" पहल के तहत छात्राओं की एक श्रृंखला बनाई गई, जिसे महिला सशक्तिकरण के सामूहिक संकल्प का प्रतीक बताया गया। इसके साथ ही विशेष बैनर लगाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। उपस्थित महिलाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपना समर्थन दर्ज कराया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने तथा समाज में उनकी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक रत्नाकर शुक्ला, प्रधानाचार्य सोमिनी सिंह, जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, अर्जुन बेरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, वंदना गुप्ता, राजन चौहान, जितेंद्र सचान, जिला मंत्री मधु तिवारी, ज्योति शुक्ला, सुमन सिंह, शैलजा सिंह, हरजीवन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

संबंधित समाचार