Bareilly : एमजेपीआरयू ने जारी की स्नातक सम सेमेस्टर परीक्षाओं की डेटशीट

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

29 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं, चतुर्थ सेमेस्टर 26 मई और छठा सेमेस्टर 13 जून तक

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक सम सेमेस्टर (चतुर्थ व छठे) की मुख्य व बैक परीक्षाओं की प्रस्तावित डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 29 अप्रैल से शुरू होकर 13 जून तक चलेंगी। विश्वविद्यालय की ओर से द्वितीय सेमेस्टर की डेटशीट बाद में जारी की जाएगी।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर 3 से 5 बजे तक होंगी। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई को समाप्त हो जाएंगी। छठे सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा 13 जून को होगी। कोकरिकुलर व वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं केवल बैक पेपर छात्रों के लिए आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, बदले गए विषयों की परीक्षाएं संबंधित कॉलेज आंतरिक स्तर पर कराएंगे। 29 अप्रैल को बीए चतुर्थ व छठे सेमेस्टर में संगीत, कोरियोग्राफी, पर्शियन समेत विभिन्न विषयों की परीक्षाओं से शुरुआत होगी। अप्रैल और मई में विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रमुख परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम व बीबीए के अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं 30 अप्रैल, 1 मई और आगे तय तिथियों पर कराई जाएंगी। अधिकांश चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षाएं 26 मई तक समाप्त होंगी। कुछ छठे सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं मई अंत तक पूरी हो जाएंगी।

संबंधित समाचार