गोंडा में दर्दनाक हादसा : झोपड़ी में आग लगने से सिलेंडर विस्फोट, युवक को बचाने में चाचा की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को झोपड़ी में आग लगने के बाद घरेलू गैस सिलेंडर फटने से युवक को बचाने गए उसके चाचा की जलकर मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में सोनू के फूस के मकान में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई।

आग की लपटों से घर में रखा एलपीजी घरेलू सिलेंडर तेज गर्मी के कारण फट गया, जिससे घर में मौजूद सोनू आग की चपेट में आकर झुलसने लगा। भतीजे को बचाने के प्रयास में उसके चाचा श्यामलाल (60) घर के अंदर कूद गए। इस दौरान सोनू को तो बचा लिया गया, लेकिन श्यामलाल गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मृत्यु हो गई।

आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है। अग्निकांड के कारणों की जांच कराई जा रही है। वहीं राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

संबंधित समाचार