51 विकास कार्यों के लिए 10.71 करोड़ की प्रथम किश्त जारी, जिले के विभिन्न गांवों में सड़कों व सामुदायिक केंद्रों का होगा निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार : जिले में चल रही त्वरित आर्थिक विकास योजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। राज्यपाल द्वारा इस योजना के अंतर्गत कुल 22.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें प्रथम किश्त के रूप में 10.71 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।

इस योजना के तहत जिले के विभिन्न गांवों में कुल 51 कार्य किए जाएंगे। इनमें मुख्य रूप से ग्रामीण सड़कों का निर्माण, संपर्क मार्गों का विस्तार और सामुदायिक केंद्रों का निर्माण शामिल है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इन कार्यों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तथा स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

संबंधित समाचार