Moradabad: रेलवे ने किया समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान...यहां का सफर होगा आसान !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल से होकर संचालित की जाने वाली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों से रेल यात्रियों को सहूलियत होगी। रेल प्रशासन ने कुछ और गाड़ियों को इसमें शामिल किया है।

मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 04620-04619 विशेष ग्रीष्मकालीन 18 अप्रैल से 23 मई और 20 अप्रैल से 25 मई तक मुरादाबाद रेल मंडल के सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की होकर संचालित होगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04086-04085 आरक्षित विशेष गाड़ी में एसी स्लीपर व सामान्य कोच के साथ संचालित होगी। 

यह गाड़ी 14 और 16 अप्रैल को एक फेरा संचालित होगी। यह ट्रेन मेरठ से चलकर हापुड़ होते हुए खुर्जा, अलीगढ़, गोविंदपुरी, सबदरगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए संचालित होगी। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 09271-09272 एक्सप्रेस भावनगर-हरिद्वार-भावनगर स्पेशल गाड़ी अलग अलग तिथियों में संचालित होगी।

 

संबंधित समाचार