Bareilly: भमोरा के भीकमपुर गांव में रंजिश के चलते किसान की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भमोरा का भीकमपुर गांव शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

मामला थाना भमौरा क्षेत्र के गांव भीकमपुर का है। किसान कल्लू उर्फ कल्याण अपने खेत पर गए थे। खेत पर काम करते वक्त उनका विरोधी पक्ष भी वहां पहुंच गया। इसी बीच कल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग करने वाले पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हुआ।

घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। भारी पुलिस बल के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पहले से चली आ रही रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिया गया।

संबंधित समाचार