Bareilly: किच्छा नदी के पास पुलिस से मुठभेड़, दो गौतस्करों को पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। शीशगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पांव में गोली लगने से वह घायल हो गए। जबकि एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि ग्राम बरगवां निवासी ओमकार ने पुलिस को सूचना दी थी कि किच्छा नदी के पास गोवंशीय पशु का वध कर उसके अवशेष फेंके गए हैं। इस मामले में शीशगढ़ थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।
 
शनिवार सुबह करीब 5 बजे थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ पनवड़िया पुल के पास गश्त पर थे। तभी तीन संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपी घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपियों की पहचान अब्दुल रहमान (35) निवासी धोराटांडा और दानिश कुरैशी निवासी धौराटांडा के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से दो तमंचे, 315 बोर के कारतूस, 2810 रुपये नकद और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान तीसरा आरोपी आरिफ मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

भदोही में आवारा कुत्तों के अटैक का 52 हॉटस्पॉट चिंहित, बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, स्कूलों में तैनात होंगे नोडल शिक्षक
उपचुनावों की तैयारियों में जुटी बसपा, मायावती ने संगठन को मजबूत कर जनाधार बढ़ाने का दिया सख्त निर्देश
आतिशी शतक के बाद अभिषेक शर्मा का ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, वरुण आरोन ने बताया 'मैच विनर'
दिल्ली के स्कूलों हर 45-60 मिनट पर बजेगी 'वॉटर बेल', भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते दिल्ली सरकार का फैसला, दिलाई जाएगी पानी पीने की याद
यूपी में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूल का समय :   सभी जिले के BSA को निर्देश जारी,  जाने क्या है नई टाइमिंग