महिला आरक्षण मुद्दे पर सीएम योगी ने निकाली ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’, कांग्रेस और SP को बताया महिला विरोधी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयक को पारित न किए जाने के मुद्दे पर राजधानी लखनऊ में मंगलवार को ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ निकाली जा रही है। यह पद यात्रा सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उनके सरकारी आवास से शुरू हुई है और विधानभवन तक जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी है। 

इस पद यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत एनडीए के सहयोगी दलों के मंत्री और नेता शामिल हुए हैं। पद यात्रा का उद्देश्य महिला आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने देने के विरोध में आवाज उठाना है। आयोजकों का कहना है कि इस विधेयक के न पारित होने से देश की करोड़ों महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी से जुड़ी उम्मीदों को ठेस पहुंची है। इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं की भागीदारी और अधिकारों के समर्थन में व्यापक संदेश देने की तैयारी की गई है। भाजपा और सहयोगी दल इसे महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर जनजागरण अभियान के रूप में भी देख रहे हैं।

संबंधित समाचार