आईपीएल 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद कहा, ''किसी एक फ़्रेचाइज के लिए 100 मैच खेलना बड़ी बात है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि डीसी के लिए 100 मैच खेलूंगा। उम्मीद है कि इस मौक़े पर हमें जीत मिले।

टीम बैलेंस करने के लिए आपको यह समझना होता है कि परिस्थिति कैसी है और पिच कैसी है। आपको टीम को यह समझाना होता है कि कोई खिलाड़ी क्यों प्लेइंग XI में है और कोई खिलाड़ी क्यों टीम में नहीं है। आज हमारी टीम में एक बदलाव है। आक़िब नबी नहीं खेल रहे हैं। टीम में नीतीश राणा की वापसी हो रही है।

दोनों टीमें इस प्रकार :
सनराइजर्स हैदराबाद :अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, इशान मलिंगा।

दिल्ली कैपिटल्स : पथुम निसंका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

संबंधित समाचार