यूपी में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूल का समय :   सभी जिले के BSA को निर्देश जारी,  जाने क्या है नई टाइमिंग 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार,लखनऊ : लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए लखनऊ जिले में सभी बोर्ड के निजी और सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्री-प्राईमरी से कक्षा 8 तक के समस्त बोर्डों के सरकारी, गैरसरकारी विद्यालयों का समय परिवर्तित करते हुए 22 अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक सुबह 7:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक निर्धारित किया जाता है। इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट www.lucknow.nic.in पर चेक किया जा सकता है।

अब सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 तक खुलेंगे परिषदीय विद्यालय

भीषण गर्मी और गर्म हवाओं की तपिश शासन तक पहुंचने के बाद परिषदीय विद्यालयों में तो समय बदल दिया गया लेकिन अभी निजी विद्यालयों के लिए कोई व्यवस्था नहीं लागू की गई है। शासन ने निजी स्कूलों में समय परिवर्तन का जिम्मा प्रबंध समितियों पर छोड़ दिया है। 

बीएसए लालचंद ने बताया कि शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा 20 अप्रैल को द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 01.30 तक संचालित किये जायेंगे। बताया कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए विद्यालय प्रबंध समिति यथावश्यक निर्णय लेने के अधिकृत होगी। समस्त संबंधित को निर्देशित किया जाता है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। आदेश की अवहेलना को गम्भीरता से लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें : 
यूपी के गाँव में उद्योग शुरू करने का बेहतरीन मौका, योगी सरकार दे रही 10 लाख तक ऋण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

केंद्र सरकार का बड़ा कदम : गन्ने से जुड़े छह दशक पुराने कानून में बड़े बदलाव का प्रस्ताव, एथनॉल इकोनॉमी को मिलेगा बढ़ावा
गाजीपुर : निशा हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा के प्रतिनिधिमंडल पर पथराव, पूर्व मंत्री घायल 
पश्चिम एशिया में बड़ा तनाव: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ सकती है रार, होर्मुज में दो जहाजों पर हमला
उज्जैन में रवि किशन... किए महाकालेश्वर के दर्शन, बोले-जीवन धन्य, देशवासियों के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना 
'काबा नहीं, मां कालीबाड़ी से है बंगाल की पहचान' ....जोरासांको में गरजे सीएम योगी, भ्रष्टाचार-बेरोजगारी पर ममता बनर्जी को घेरा