कुशीनगर का तापमान 40 डिग्री पार: IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए अगले पांच दिन केसा रहेगा मौसम 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिया है। पूरे जनपद में बुधवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान में बुधवार और बृहस्पतिवार को हीट वेव की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को घर से निकलते समय सावधानी बरतनी होगी कुशीनगर में सूरज की लगातार तपिश बढ़ रही है। 

बुधवार को आसमान साफ रहने की वजह से सुबह से ही तेज धूप निकली। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान दोपहर तक 40 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मौसम में सर्वाधिक गर्माहट बनीं रहेगी। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में तापमान में कमी आने की संभावना से इन्कार किया है। 

इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया( कुशीनगर) के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इस में जनपद में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वर्षा नहीं होगी। 

पूर्वानुमान अवधि में मौसम का अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी, जबकि बाद के दिनों में भी तेज गर्मी बनी रहेगी। पूर्वनुमान अवधि के दौरान पांच से 15 की गति से हवा चलेगी। 

ये भी पढ़ें : 
यूपी में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूल का समय :   सभी जिले के BSA को निर्देश जारी,  जाने क्या है नई टाइमिंग 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

केंद्र सरकार का बड़ा कदम : गन्ने से जुड़े छह दशक पुराने कानून में बड़े बदलाव का प्रस्ताव, एथनॉल इकोनॉमी को मिलेगा बढ़ावा
गाजीपुर : निशा हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा के प्रतिनिधिमंडल पर पथराव, पूर्व मंत्री घायल 
पश्चिम एशिया में बड़ा तनाव: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ सकती है रार, होर्मुज में दो जहाजों पर हमला
उज्जैन में रवि किशन... किए महाकालेश्वर के दर्शन, बोले-जीवन धन्य, देशवासियों के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना 
'काबा नहीं, मां कालीबाड़ी से है बंगाल की पहचान' ....जोरासांको में गरजे सीएम योगी, भ्रष्टाचार-बेरोजगारी पर ममता बनर्जी को घेरा