उज्जैन में रवि किशन... किए महाकालेश्वर के दर्शन, बोले-जीवन धन्य, देशवासियों के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सांसद का सम्मान भी किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान की शक्तियां ही समस्त भारत और विश्व की रक्षा करती हैं। 

उन्होंने कहा कि वह स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है, जहां गोरखनाथ बाबा की कृपा है। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें महाकाल के दर्शन का अवसर मिलता है, उनका जीवन धन्य हो जाता है। सांसद ने देशवासियों के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भारत निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। 

ये भी पढ़ें : 
'काबा नहीं, मां कालीबाड़ी से है बंगाल की पहचान' ....जोरासांको में गरजे सीएम योगी, भ्रष्टाचार-बेरोजगारी पर ममता बनर्जी को घेरा

संबंधित समाचार