UP:यूपी बोर्ड 10वीं और12वीं का रिजल्ट आज, बढ़ीं परीक्षार्थियों की धड़कनें

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। यूपी बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार अपराह्न 4 बजे तक आएगा। यूपी बोर्ड के लिए वर्ष 2025-26 में 46,766 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था। रिजल्ट आने की खबर सुनकर परीक्षार्थियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। परीक्षार्थी मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों में पहुंचकर पास होने की दुआ कर रहे हैं।

यूपी बोर्ड में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 25,518 जबकि, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 21,248 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था और जिले में 74 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों ने रिजल्ट का इंतजार शुरू कर दिया था। बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से ऐलान किया गया है कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। 

परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर देखा जा सकता है। परीक्षा परिणाम आने की खबर सुनकर परीक्षार्थियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल  ने कहा उम्मीद है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट अच्छा रहेगा। लेकिन जो छात्र-छात्राएं किसी कारणवश असफल होते हैं तब वे निराश नहीं हों और दोबार परीक्षा देकर अच्छे नंबरों से कामयाब हों।

संबंधित समाचार