UP Home Guard Exam 2026 : जौनपुर में 19 केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, जिलाधिकारी ने जारी किए कड़े निर्देश
जौनपुर। उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 को प्रत्येक दिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी की। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद बुधवार को उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की तैयारियों के संबंध मे कहा कि परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा 25 अप्रैल 2026, 26 अप्रैल 2026 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक संपन्न होगी। जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रति पाली में 8400 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जिससे परीक्षा की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके, साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों, सहायक केंद्र व्यवस्थापकों एवं परीक्षा सहायकों की भी नियुक्ति कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें तथा परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि कक्ष निरीक्षक अभ्यर्थियों से यह सुनिश्चित कर लेंगे कि दी गई ओएमआर तथा प्रश्नपत्र का क्रमांक एक ही हो। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें :
'ईको पार्क समेत 470 परियोजनाओं का उपहार', CM योगी गोरखपुर को देंगे 1054 करोड़ की सौगात,जानें पूरी डिटेल्स
