Bareilly: कुत्तों की नसबंदी में लापरवाही...ठेकेदार को अंतिम नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए प्रस्तावित नसबंदी अभियान ठेकेदार की मनमानी से अधर में लटका है।

नगर निगम ने ''संतुलन जीव कल्याण'' फर्म को चार महीने पहले इस कार्य का ठेका दिया था, लेकिन अब तक अभियान शुरू नहीं हो सका। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह के अनुसार, फर्म को अंतिम नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। 

इधर, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के बावजूद अभियान में हो रही देरी से शहरवासियों में असुरक्षा बढ़ रही है, जबकि निगम जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने के प्रयास में है। मंगलवार को मेयर डा. उमेश गौतम की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने भी इसे मुद्दे को जोरशोर से उठाया था।

संबंधित समाचार